उपेंद्र तिवारी

दुद्धी,सोनभद्र- तहसील मुख्यालय एवं आसपास के गांवों में संचालित जय बजरंग अखाड़ा समिति के अखाड़ों के बजरंगीयों ने गुरुवार की रात संकट मोचन मंदिर के सामने अपने शौर्यता का जमकर प्रदर्शन किया| मुख्य चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर के अलावा आसपास के गांवों के भी दर्जनों अखाड़ा के लोगों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया| तहसील मुख्यालय पर इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पीएसी के साथ भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को चप्पे चप्पे पर लगाया गया था |
जय बजरंग अखाड़ा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष पंकज जायसवाल की अगुवाई में परपंरागत निकलने वाली एकम की जुलूस रात्री करीब आठ बजे निकलनी शुरू हुई| जेबीएस के लोग बजरंगी झंडे के साथ मुख्य सड़क पर निकल पड़े| इसके साथ ही प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीओं राजेश कुमार राय व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर डटे रहे | इस बीच विभिन्न अखाड़ों के बजरंगी हाथ में लाठी-डंडा आदि युद्ध अस्त्र शस्त्र के साथ सड़क पर ढोल,नगाड़ा व तरसे की धुन पर लोग शौर्य का प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौक पर पहुंचे| वहां रामनगर,वार्ड संख्या दो,मल्देवा समेत विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने शौर्यता के साथ झंडों का मिलान कराया| इसके पश्चात अलग अलग अखाड़ा से आये बजरंगियों ने केन्द्रीय अखाड़ा के गुरुओं की देख रेख में मुख्य अखाड़े पर शौर्यता प्रदर्शित करने का सिलसिला शुरू किया| घंटों चले प्रदर्शन के बाद सभी अखाड़ों के लोगों ने रामनवमी पर फिर मुलाक़ात होने का भरोसा देते हुए रात्री करीब सवा 9 बजे अपने अपने अखाड़ों के लिए रवाना हो गये| इस मौके पर चेयरमैन कमलेश मोहन,जेबीएस उपाध्यक्ष विष्णु अग्रहरि, सचिव दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरि,धीरेन्द्र कुमार,सुरेन्द्र गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे|










