• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य समापन ।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
March 16, 2026
in सोनभद्र
0
दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का भव्य समापन ।
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामप्रवेश गुप्ता

रोमांचक मुकाबले में सिद्धिकलां को हराकर बीजपुर ने ट्राफी पर किया कब्जा ।।

बीजपुर (सोनभद्र) बीजपुर में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल महाकुंभ का रविवार की देर रात्रि मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं फाइनल मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
फाइनल मैच में बीजपुर और सिद्धिकला की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 15-15 अंकों के तीन सेटों में खेले गए इस मुकाबले में बीजपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दो सेट अपने नाम कर सिद्धिकला को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया। बीजपुर की जीत पर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में डोडहर ‘A’ और सिद्धिकला के बीच हुए मैच में सिद्धिकला की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में डोडहर ‘B’ को हराकर बीजपुर की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथियों में पूर्व विधायक हरिराम चेरो, बेड़िया हनुमान मंदिर के महंत मदन गोपाल दास जी, रुखसाना, भास्कर चौबे एवं अमरेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के दौरान स्कोरर की भूमिका श्रवण ने निभाई, जबकि निर्णायक की जिम्मेदारी नंदलाल, रामप्रताप एवं संजीव सिंह ने संभाली। कार्यक्रम का सफल संचालन रामचरण पनिका एवं नारायण दास गुप्ता द्वारा किया गया।
अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता बीजपुर टीम एवं उपविजेता सिद्धिकला टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह, बद्रीनाथ, अखिलेश देव पांडे, उमेश सिंह, राजेश सिंह, बृजेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। ।

Previous Post

अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ बर्बर मार पीट के आरोपी पुलिस वालों को बर्खास्त करें मुख्य मंत्री–राकेश शरण मिश्रा।

Next Post

अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि- कुलभूषण।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि- कुलभूषण।

अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि- कुलभूषण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
नदी किनारे 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।

नदी किनारे 25 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।

June 9, 2026
जिलाधिकारी ने खेल सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा कीखिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देशग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने खेल सुविधाओं के विकास कार्यों की समीक्षा कीखिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देशग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने के निर्देश।

June 9, 2026
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का किया औचक निरीक्षण।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का किया औचक निरीक्षण।

June 9, 2026
डुमरा कोरगी में बिजली संकट गहराया, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की उठी मांग।

डुमरा कोरगी में बिजली संकट गहराया, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की उठी मांग।

June 9, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio