अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मलिन बस्ती के जमीन को हाईकोर्ट के आदेश पर खाली कराए जाने के संबंध में मलिन बस्ती स्थित हनुमान मंदिर पे वार्ता के क्रम में आए ओबरा एस डी एम विवेक कुमार सिंह ने मलिन बस्ती के रहवासियों से वार्ता की वार्ता के दौरान एस डी एम ने कहा कि न्यायालय के आदेश को पालन करने को अवगत कराया। ओबरा एसडीएम ने सेक्टर सी हनुमान मंदिर पर मलिन बस्ती के सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बताया की 2012 इलाहाबाद हाइकोर्ट के आदेश में कहा था की मलिन बस्ती के लोग जहाँ रह रहे है वह जमीन स्थानीय सीमेंट कंपनी की जमीन है जिसके एवज में वहा के रहने वाले 268 लोगों को जमीन खाली करने के एवज मे पुनर्वास के लिए एक विस्वा जमीन व एक लाख रुपए देकर खाली कराया जाय,जिसके सन्दर्भ में एक माह पूर्व नोटिस दिया जा चुका है जिसकी अवधि समाप्त हो चुका है।आप लोग तहसील में जाकर जमीन का पट्टा व एक लाख रुपये लेकर यह भूमि खाली कर दें। इस बात को सुनते ही बस्ती के मौजूद लोगों मे आक्रोष व्याप्त हो गया, बस्ती के लोगों ने कहा की हम लोग यहां लगभग पच्चास वर्षो से रह रहे है ,जहां सरकार की विकास की विभीन्न योजनाओं के तहत करोडों रुपये विकास कार्य मे खर्च हो चुका है। लोगों के पक्के आवास शौचालय सड़क विद्युतिकरण पानी जैसी सुविधायें मिली हुई है । जिससे पुनर्वास मे परेशानी होगी लोगों ने संयुक्त रुप से कहा की जिन जमीनों पर हम लोगों को पुनर्वास किया जा रहा है वह जमीन कंपनी को दे दिया जाय। हम लोगों की बस्ती को ना उजाडा जाय जिससे हम लोगों के बच्चो की पढाई रहन सहन जैसी समस्या पैदा होगी। इस दौरान नप अध्यक्षा फुलवंती कुमारी, पारस यादव, मंगल जायसवाल, मलिन बस्ती के जनप्रतिनिध मदन अग्रहरि, बबुन्दर पाठक, नागेन्द्र पासवान, उमेश मेहता, सुभाष राणा, अवधेश चौहान, रमेश भारती, गुंजा अग्रहरि, लक्ष्मन कुशवाहा, उदय पाण्डेय हरिश्चंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।









