उपेंद्र तिवारी
दुद्धी (सोनभद्र)।


नगर स्थित माँ काली सेवा समिति काली जी मंदिर के अध्यक्ष के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हलवे का प्रसाद लेकर दुद्धी में आयोजित रासलीला मंच पर पहुँचे। समिति के आगमन पर रासलीला मंचन के मुखिया दाउदयाल उपाध्याय तथा विशाखा रमण बिहारीलाल ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर माँ भारती जन सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अनिल गुप्ता (बीज भंडार) ने समिति के सभी कार्यकर्ताओं को प्रथम पूजन का निमंत्रण देते हुए आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में माँ काली सेवा समिति के अध्यक्ष प्रखर अग्रहरी के साथ प्रदीप शर्मा, रमेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, हरिओम, भोलू जायसवाल, राहुल अग्रहरी, विकास अग्रहरी, शुभम लक्की, आशीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने माँ काली के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।










