शक्तिपाल रावटर्सगंज

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान गेट के पास शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 11:30 बजे युवक खड़ी कार से 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गया महज। 15 सेकंड के अंदर हुई इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले सफेद रंग की स्कूटी से थे।
प्राप्त जानकारी होने पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी नगर भी पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फुटेज में एक युवक बैग लेकर पैदल रोडवेज की ओर जाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अचानक हुई इस घटना के बाद सतर्क हुई पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है।पता चला है कि छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े कर्मचारी दूबे जी शुक्रवार को दोपहर बाद बैंक ऑफ़ बड़ोदा गए थे। वहां से उन्होंने 10 लाख रुपये काम के लिए निकला और फिर इमरती कॉलोनी स्थित ऑफिस की ओर जाने लगे। इस दौरान वह मुख्य बाजार में रामलीला मैदान के गेट के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार का एक टायर अचानक पंचर हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है साथ ही अगल बगल के दुकानदारों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है










