चोपन सोनभद्र आगामी 15 नवंबर को जनजातीय दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर चोपन के रेलवे ग्राउंड में होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है इसी क्रम में काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ ने नगर के श्याम लॉज में पार्टी के पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को माननीय मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे जहां आदिवासी समाज के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जायेगा,मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड सदर विधायक भूपेश चौबे पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा अशोक मिश्रा वर्तमान जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी लगे हुए हैं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन रेलवे ग्राउंड में मध्यान 11 से 12 बजे के बीच होने की संभावना है व्यवस्था के संबंध में प्रशासन के साथ लगातार वार्ता जारी है पार्किंग यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं पर गहन मंथन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 50000 से ज्यादा लोगों की जुटने की संभावना है और उसमें भी आदिवासी और गिरिवासी समाज के लोगों की ज्यादा संख्या में आने की संभावना है समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड ने बताया की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं कार्यक्रम के बाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है, वह लगभग 700 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे जिसमें बैरपुर कनहरि मार्ग टापू करवनियां मार्ग बडगावा से जोड़ने के लिए करगरा मितापुर मार्ग पर पर प्रस्तावित पुल चाची कला में बनाए गए पुल का तथा कुराडी कोलिया घाट पर बनाए गए पुल का भी उद्घाटन करेंगें











