रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में मां आदिशक्ति जागरण की भक्तिपूर्ण एवं मनोरम प्रस्तुति की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर मां का दर्शन-पूजन किया। भजन गायकों में मन्नू तिवारी, श्री कृष्ण भगवान पाठक, सुभाष गुप्ता, भोला दुबे, अर्जुन प्रसाद, सोनी पांडे, सुधा मौर्या, अनीता पाठक, पूनम शाही, शशि श्रीवास्तव आदि ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर समा बांध दिया। यह कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। दुर्गा माता की जयकारा एवं हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मंदिर में 22/09/25 को कलश स्थापित किया गया। तदुपरांत अनेक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन दुर्गा सप्तशती पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
गुरुवार को धार्मिक साहित्यिक अंताक्षरी प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया जिसमे विजेताओं को मंदिर समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया । अगली कड़ी में शुक्रवार को धार्मिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, उपाध्यक्ष जी सी साहु, उप महाप्रबंधक निशांत कमल, महासचिव प्रमोद द्विवेदी कोषाध्यक्ष संजय कुमार पूर्ण मनोयोग एवं भक्ति भाव से लगे रहे। मीडिया प्रभारी एवं कुटुम्ब प्रबोधन के जिला संयोजक अनन्त मोहन ने बताया कि मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है और मंदिर समिति की ओर से सभी भक्तों को आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया जाता है। इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, रामजी द्विवेदी, रविन्द्र कुमार, अवनीश पांडे, मुकेश शाही, अजय त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।










