
म्योरपुर/पंकज सिंह
म्योरपुर कस्बा सहित आस पास गाँव से रविवार को सोमवारी जल उठाने के लिए 250 कावरियों का जत्था बाबा धाम रवाना हुआ सबसे पहले गाँव के डिहवार बाबा पर माथा टेकने के बाद सब जलूस मे तबद्दील हो गयी बोल बम का नारा है बाबा एक साहारा है बाबा नगरीया दूर है जाना जरूर है के नारे पुरे गाँव मे गूंजयमान रहा जगह जगह पर बोल बम जा रहे काँवरिया बंधुओ के लिए ग्रामीणों ने नास्ते व जलपान का व्यवस्था किया था कावरियों को विदा करने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार,भाजपा नेता सोना बच्चा अग्रहरी,बीरेंद्र सोनी, दिनेश गुप्ता,आशीष अग्रहरी, गणेश जायसवाल, अलोक अग्रहरी आदि शामिल रह कावरियों के साथ पुरे गाँव मे भ्रमण कर सोनेश्वर महादेव मंदिर ब्लाक के पास से विदाई किया सोमवार को सभी कावरिया सुल्तानगंज पहुंच उत्तर वाहिनी गंगा जल भर कर कठिन 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करेंगे इस दौरान श्यामू बम, गोलू बम, राकेश बम, मनोज बम,निशांत बम, एव दर्जनों की संख्या मे माता एव बहन बम लोगो ने बाबा धाम के लिए रवाना हुई










