रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसोती गेट के पास मंगलवार की सुबह किसी अज्ञात वाहन ने एक गाय व उसके बछड़े को धक्का मार दिया जिससे गाय बुरी तरह जख्मी हो गई ।
पास में स्थित एक विद्यालय की शिक्षिका की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उस घायल गाय का समुचित इलाज करवाया व उसे रोड से हटाकर सुरक्षित जगह पहुँचाया ।
इस दौरान बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, बिजपुर प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, राजेश जायसवाल, संतोष वर्मा, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे ।।










