उपेंद्र तिवारी

दुद्धी, सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रंन्नू मे घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर मे लगी बैटरी चोर चोरी कर लें गए, बुधवार की सुबह ट्रेक्टर स्वामी जब सो कर उठा और घर के बाहर निकल कर देखा कि ट्रैक्टर में लगा बैटरी गायब है ,जिससे परेशान वाहन स्वामी अपने आसपास काफी खोजबीन व पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ किया लेकिन बैटरी का कुछ पता नहीं चला, पीड़ित विकेश कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम रंन्नू ने चोरी को लेकर कोतवाली में लिखित रूप से प्रार्थना दे पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि उसी के द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी पुरानी रंजीश की वजह से चोरी किया गया है|
इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रंन्नू के एक ट्रैक्टर स्वामी के द्वारा ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसको लेकर जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा की जा रही है।










