मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम की गुमशुदगी से मेघालय से इंदौर तक सनसनी फैली हुई थी। 11 मई को राजा रघुबंशी की शादी सोनम रघुबंशी से सनातन रीति रिवाज से हुई थी। 20 मई को सोनम अपने पति राजा रघुबंशी को फ्लाइट से हनीमून मनाने मेघालय गई थी। हनीमून के दौरान 23 मई को ये कपल गायब हो गया।. फिर 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खड्ड में मिलने के बाद आज यानी 9 जून को उनकी पत्नी सोनम को यूपी के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है.मेघालय में छुट्टियों पर आए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी (29) सहित उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (25) 23 मई को अचानक गायब हो गए, और उनका शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) के नजदीकी घाटी में झरने के पास पाया गया। हालिया जांच में पुलिस की कन्फर्मेशन के अनुसार, सोनम ने अपने पति की हत्या की साजिश रची और हत्या के लिए तीन अन्य लोगों को काम पर रखा, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया। सोनम प्यार करती थी राज कुशवाहा से और घर वालो के दबाव में राजा रघुबंशी से शादी तो कर ली लेकिन vedio में साफ दिख रहा है कि सोनम दुल्हन के जोड़े में खुश नजर नही लग रही है। राजा रघुबंशी की पहचान उनके हाथ के टैटू से हुई । शुरुआती जांच में मेघालय पुलिस ने चार आरोपियों के साथ सोनम रघुबंशी को गिरफ्तार किया है।.. कहां से गए पकड़े

राजा रघुवंशी के चारों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से तीन को मध्य प्रदेश और एक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है.
राज कुशवाह – इंदौर से गिरफ्तार
विशाल उर्फ विक्की ठाकुर – इंदौर
आकाश राजपूत – ललितपुर
आनंद – बीना (एमपी)
सोनम – यूपी के गाजीपुर में किया सरेंडर










