रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र):स्थानीय बीजपुर बाजार सहित राय कालोनी,शांति नगर में बेहाल बिजली का मुद्दा रविवार को थम गया एनटीपीसी रिहंद द्वारा रविवार को 500 केवीए के ट्रांसफार्मर के बदले 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया तब जाकर लोगो ने चैन की सांस ली बताते चले कि विगत एक सप्ताह पहले बीजपुर बाजार का 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था उसके बदले एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीण आक्रोशित थे लोगो को सही से बिजली नही मिल पा रही थी जिसकी वजह से लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस गए थे शनिवार को स्थानीय रहवासियो ने बीजपुर बाजार में बैठक कर मुख्यमंत्री सहित जिले के आलाधिकारियों एवं एनटीपीसी रिहंद के उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर 48 घण्टे के अंदर दुबारा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली बहाल किये जाने की मांग की थी साथ ही बताया था कि समय के रहते अगर बिजली बहाल नही होगी तो ग्रामीण रहवासी सड़क पर उतर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन सख्त हो गया और आनन फानन में 500 केवीए के बदले 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर बीजपुर बाजार में लगा दिया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।










