- डॉ बृजेश महादेव -राष्ट्रीय संयोजक, बैसवार कल्याण समिति के साथ एक दर्जन बंधु हुए सम्मानित।
- प्रथम बैसवार सम्मान समारोह एवं महासंघ होली मिलन संम्पन्न
सोनभद्र बैसवार समाज के सेवानिवृत्ति अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह धुमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें सत्ताईस लोगों को सम्मानित किया गया। सर्वश्री ई श्याम सुन्दर सिंह ग्राम नेवारी सोनभद्र, भगवान दास बैस ग्राम नौगढ सिंगरौली,ई श्याम लाल सिंह ग्राम केवटा सोनभद्र,ई उमराव लाल सिंह ग्राम सिल्पी सोनभद्र,ई केवला प्रसाद सिंह ग्राम पड़वनिया सोनभद्र,ई राम नरेश सिंह ग्राम केवटा सोनभद्र, ई लालता प्रसाद ग्राम केवटा सोनभद्र सहित सत्ताईस लोगों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट सम्मान के रूप में डॉ बृजेश महादेव शिक्षक एवं साहित्यकार, डॉ श्रीराम सिंह श्रीराम हास्पिटल, डॉ अरुण सिंह लाल बाल चिकित्सालय, विमला देवी प्रधानाचार्या राजकीय कगावि , डॉ जितेन्द्र सिंह, डॉ अखिलेश सिंह, डॉ राहुल सिंह, डॉ विरेंद्र सिंह, डॉ अरविन्द सिंह, ब्रिजानंद सिंह,ई रामेश्वर सिंह, कन्हैयालाल सिंह रीडर जिलाधिकारी कार्यालय, रवि प्रताप सिंह, ई ब्रिजमोहन सिंह, ई संजय सिंह, ई यज्ञनारायण सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रबंधक, ब्रजेश सिंह डायरेक्टर लक्ष्य ग्रुप आफ कालेज, सीता कुमारी छात्रा को सम्मानित किया गया।
समारोह में अखिल भारतीय बैसवार महासंघ उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से जनार्दन प्रसाद सिंह प्रदेश अध्यक्ष, ब्रिजानन्द सिंह उपाध्यक्ष, हनुमान प्रसाद सिंह महामंत्री, विमला देवी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजेंद्र प्रसाद सिंह सहमंत्री, अवधेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष राम नरेश सिंह उपाध्याय के साथ दर्जनों बंधुओ को ज़िम्मेदारी दी गई। प्रदेश के साथ जिला और ब्लॉक कार्यकारणी की घोषणा की गई।
बतौर मुख्य अतिथि प्राणमती देवी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत ओबरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय बैसवार महासंघ से जागबली बैस कोषाध्यक्ष लखपति सिंह कार्यालय मंत्री, शिव शंकर बैस, नारायण दास बैस, कमलेश बैस,राधा माधव सिंह, सुभाष सिंह द्वारा सभी को सम्मानित किया गया तथा पदभार ग्रहण करया गया। बैसवार कल्याण समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ बृजेश महादेव द्वारा शपथ दिलाई गई।
समारोह में लक्ष्मण सिंह, रमाकांत वर्मा, अक्षयवर सिंह, शंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह, राम दुलार सिंह, हृदेश कुमार सिंह, कुशुम लता, प्रतिभा बैस, आरती, प्रिति सिंह, गरिमा सिंह, विंदू सिंह, फूलमती , ममता, शेष कुमारी, लीलावती, कुसुम कली, पूनम, सीता कुमारी, मिथिलेश, अश्विनी कुमार सिंह, राम प्रताप, मनोहर लाल वर्मा, कृष्ण लाल, साधु, अरुण सिंह, संजय सिंह, कमलेश कुमार सिंह, कुंजलाल सिंह, अम्बिका प्रसाद सिंह, सूरज सिंह, सहित सैकड़ों बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हृदेश कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि प्राणमति द्वारा सभी को बधाई दी गई।










