
नसे के कारोबारी या तो अपना धंधा बन्द कर ले या जेल जाने को रहे तैयार
म्योरपुर / पंकज सिंह
म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा ने शनिवार को कस्बे के पत्रकारों के साथ चाय पर पर्चा करते हुये कहा म्योरपुर थाना क्षेत्र की जनता मुझसे 24 घंटे कभी भी आकर मिल सकती हैं फरियादियों की शिकायत को त्वरित निस्तारित करने का प्रयास किया जायेगा उन्होंने कहा पुलिस जनता की मित्र हैं पुलिस की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर पैनी नजर रहेगी खास कर के नसे के कारोबारी या तो अपना धंधा बन्द कर ले अन्यथा जेल जाने को रहे तैयार थाना क्षेत्र के गाँवो का थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी पत्रकारों से जायजा लिया सभी पत्रकारों ने बताया की सरोजनिक स्थल खेल मैदान बस स्टैंण्ड एव आरो पलांट इस समय शराबीयो एव गजेड़ीयों का सुरक्षित स्थान बन गया है जिससे माता बहनों को उन स्थानों पर आने-जाने में काफी परेशानी होती है एव कस्बे मे मेंन रोड़ पर अंग्रेजी शराब एव देशी शराब की दुकान खुला हुआ हैं जिसे तत्काल हटवाया जाये एव मुख्य मार्ग से हटा कर 500 मीटर अंदर खोला जाये जिससे रोड़ पर जाम भी कम लगेगी एव सड़क दुर्घटना मे भी कमी आएगी थाना अध्यक्ष ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इन स्थानों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी एवं सार्वजनिक स्थानो पर नशा करने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई दिया जाएगी इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे, सत्यपाल सिंह, रविशंकर, शारदा प्रसाद, विकास सिंह, पंकज सिंह, अजित चंद्रवंशी, संदीप अग्रहरी, बाबूलाल शर्मा मुकेश सोनी,आदि पत्रकार मौजूद रहे










